Search
Close this search box.

पूर्व सदर विधायक की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व सदर विधायक की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 

रायबरेली। 

जनपद की राजनीति को अलग पहचान देने वाले जननायक तथा गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व सदर विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनकी बहन एवं कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में अपने जननायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने जिले भर से उनके समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उन्हें गरीबों का मसीहा और जननायक बताते हुए उनके कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अखिलेश सिंह का जनता से सीधा जुड़ाव और संघर्षशील छवि ने उन्हें हमेशा लोगों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा। उनके द्वारा गरीबों और वंचितों के लिए किए गए कार्य आज भी जनमानस के दिलों में बसे हुए हैं। स्व. अखिलेश सिंह की स्मृतियां, उनका स्नेह, आदर्श और मार्गदर्शन आगे भी समाज को प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समर्थकों ने संकल्प लिया कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करते रहेंगे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल हुए और अपने प्रिय नेता को नम आंखों से नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

स्व. अखिलेश सिंह की बहन एवं कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा,”आज भैया को गए ६ वर्ष हो गए हैं लेकिन रायबरेली की जनता उन्हें एक पल के लिए भी भूल नही पाई है। ऐसे लोग बहुत कम ही जन्म लेते हैं, मुझे गर्व है कि मैं उनकी बहन हूं।”

निष्पक्ष पत्रकारिता हेतु QR Code को स्कैन कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर हमें मजबूती प्रदान करें।

Leave a Comment

और पढ़ें