कटनी क्रेशर फैक्ट्री हादसा, महिला मजदूर की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कटनी क्रेशर फैक्ट्री हादसा महिला मजदूर की दर्दनाक मौत

ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन

 

हरि शंकर पाराशर 

कटनी।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भानपुरा-बिछुआ के बीच पीआरवी मिनरल्स क्रेशर फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 10 बजे 40 वर्षीय महिला मजदूर चित्रबाई पटेल की क्रशर मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सुरक्षा लापरवाही के चलते हुए इस हादसे ने फैक्ट्री प्रबंधन और जिला प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतका के पति भाई पटेल ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया, कहा,”सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं, मशीन खराब थी, फिर भी काम करवाया गया।” गुस्साए ग्रामीणों ने फैक्ट्री के बाहर हंगामा किया, नारेबाजी और पथराव की कोशिश की। पुलिस ने हालात संभाला, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए, लेकिन ग्रामीण और मजदूर संघ ने हाईकोर्ट जाने और एफआईआर की मांग की। क्या मजदूरों की जान की कीमत पर मुनाफाखोरी अब रुकेगी?

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें