Search
Close this search box.

नहर के किनारे मिलीं सरकारी दवाएं, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नहर के किनारे मिलीं सरकारी दवाएं  

भारी संख्या में दवाएं मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल 

रायबरेली।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते एक बार फिर भारी मात्रा में सरकारी दवाएं नहर के किनारे पड़ी मिलीं। स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य विभाग को इस मामले की जानकारी दी। जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर कुचरिया गांव के पास शारदा नहर के किनारे भारी मात्रा में सरकारी दवाओं का जखीरा मिला, जिसे देखकर सहज ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह दवाएं कूड़े के ढेर की तरह फेंकी गई हैं। इस घटना से जहां स्वास्थ्य विभाग को राजस्व की हानि हुई वहीं हज़ारों की दवाएं नाले किनारे मिलने से विभाग पर पुनः सवाल उठने लगे हैं।

इस प्रकरण को लेकर जब संबंधित अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया किन्तु न तो अधिकारी अपने कार्यालय में मिले और न ही उनका फोन उठा।

Leave a Comment

और पढ़ें