रायबरेली से बार कौंसिल प्रत्याशी ने लोनी तहसील जाकर की समर्थन की अपील
गाजियाबाद।

जिला एवं सत्र न्यायालय रायबरेली के अधिवक्ता एवं उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रत्याशी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को गाजियाबाद जनपद की लोनी तहसील जाकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कार्यकारिणी के सदस्यों समेत समस्त अधिवक्ताओं से भेंट कर अपने समर्थन में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।
लोनी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत समस्त अधिवक्ताओं ने पूरे जोश के साथ रायबरेली से आए बार कौंसिल उत्तर प्रदेश प्रत्याशी अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव का उत्साहवर्धन करते हुए अपना पूरा समर्थन देने के हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर बार कौंसिल उत्तर प्रदेश प्रत्याशी अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव के साथ तहसील अधिवक्ताओं समेत अन्य अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे।









