Search
Close this search box.

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल हेतु रायबरेली के आलोक ने किया शंखनाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल हेतु रायबरेली के आलोक ने किया शंखनाद

 

रायबरेली।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अपने चरम पर होने के चलते उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज में प्रत्याशियों की भारी भीड़ एवं जयघोष के बीच रायबरेली से अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव ने भी अपना नामांकन कर चुनावी रण का शंखनाद किया।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के चौथे चरण अंतर्गत आगामी ३० व ३१ जनवरी २०२६ को होने वाले चुनाव में रायबरेली जनपद से अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव ने रायबरेली समेत अन्य जनपदों से आए अधिवक्ताओं के भारी लाव लश्कर के साथ उत्तर प्रदेश बार कौंसिल पहुंच कर उत्तर प्रदेश बार कौंसिल सचिव राम किशोर शुक्ला ५ सेट में अपना नामांकन पत्र को सौंपा।

जनपद रायबरेली में यह चुनाव ३० व ३१ जनवरी २०२६ को सिविल कोर्ट रायबरेली में सम्पन्न होगा। प्रत्याशी अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव के नामांकन के समय प्रमुख रूप से प्रयागराज उच्च न्यायालय से पूर्व स्टैंडिंग काउंसिल अधिवक्ता कुलदीप श्रीवास्तव, अधिवक्ता समीर, शीतला सहाय श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, सिविल कोर्ट रायबरेली से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार अग्रहरि, अजय कुमार जैन, वाराणसी से अधिवक्ता रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, जौनपुर से संतोष कुमार भारतीय, राम लखन समेत विभिन्न जनपदों से आलोक श्रीवास्तव के समर्थन में पहुंचे सैकड़ों अधिवक्तागण उपस्थित रहे और भारी जयघोष के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Comment

और पढ़ें