खुलेआम तालाब पाट कर हो रहा अवैध निर्माण, जिम्मेदारों को नही है खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खुलेआम तालाब पाट कर हो रहा अवैध निर्माण, जिम्मेदारों को नही है खबर

 

संवाददाता

रायबरेली।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जे की रोकथाम हेतु भले ही कड़े कदम उठाए जा रहे हों किन्तु ज़मीनी स्तर पर ऐसे मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। रायबरेली नगर क्षेत्र अंतर्गत नया पुरवा, निकट रामराज भवन, पानी टंकी के पीछे खुलेआम तालाब पाट कर निर्माण कार्य किया जा रहा है किन्तु कदाचित स्थानीय कर्मचारियों को इसकी भनक तक नही है या फिर साठगांठ कर मामले को संरक्षण दिया जा रहा है।

फिलहाल इस प्रकरण को लेकर स्थानीय लेखपाल रविकांत द्वारा दो बार फोन करने के उपरांत भी न तो फोन उठाया गया और न ही वापस फोन किया गया। सदर तहसीलदार से जब मामले की जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि आप डिटेल भेज दीजिए मैं दिखवाती हूँ।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें