रिमेडियल टीचिंग हेतु कराया गया शिक्षक प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिमेडियल टीचिंग हेतु कराया गया शिक्षक प्रशिक्षण

 

संवाददाता 

रायबरेली।

बीआरसी रोहनिया में शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत ड्रॉप आउट बच्चों के नामांकन एवं रिमेडियल टीचिंग हेतु शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा प्रार्थना से किया गया। संदर्भ दाता अजय कुमार सिंह, नूपुर त्रिपाठी और विनोद कुमार तिवारी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी शिक्षकों को दी।

30 दिवसों तक लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चे या ऐसे बच्चे जो 6 वर्ष से 14 वर्ष की आयु की हैं और विद्यालय में अध्यनरत न हों अथवा नैट एग्जाम में जिनका प्राप्तांक 35% से कम रहा है, ऐसे सभी छात्र ड्रॉप आउट श्रेणी में आते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हांकित करके उनका विद्यालय में नामांकन एवं रिमेडियल टीचिंग पर कार्य किया जाना है। प्रेरणा पोर्टल पर परिवार सर्वेक्षण डीसीएफ फीडिंग के उपरांत ऐसे बच्चों को चिन्हित करके ऐसे बच्चों का नामांकन आयु संगत कक्षा में किया जाएगा।

खंड शिक्षा अधिकारी ने शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत ड्रॉप आउट दर को शून्य करने एवं आगामी निपुण परीक्षा में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किया तथा रणनीति बनाकर प्रत्येक विद्यालय को इसी सत्र में निपुण घोषित किए जाने हेतु प्रयास करने पर बल दिया। नीपा भारत सरकार में अपने विद्यालय के नवाचार एवं समुदाय के नेतृत्व व सहयोग से विद्यालय में परिवर्तन का प्रस्तुतीकरण करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय बरगदहा को माला एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी शिक्षकों ने अजय कुमार सिंह को बधाई दी एवं उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारों को विद्यालय में लागू करने का आश्वासन भी दिया। ड्रॉप आउट शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 61 विद्यालयों के नोडल शिक्षक उपस्थित रहे। भूपेंद्र कुमार गुप्ता, विजय प्रताप सिंह एवं सुनील कुमार ने प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें