नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिए गये नियुक्ति पत्र, 51 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला स्मार्टफोन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिए गये नियुक्ति पत्र

51 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला स्मार्टफोन

संवाददाता 

रायबरेली।

जनपद के विधानसभा सलोन अंतर्गत नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा विकास खण्ड सलोन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सलोन अशोक कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक अशोक कुमार द्वारा सलोन विधानसभा क्षेत्र की 51 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा 51 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विधायक अशोक कुमार ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के समर्पण और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ बच्चों और माताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाती हैं। स्मार्टफोन वितरित करने का उद्देश्य कार्यकत्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ना और उनके काम को और अधिक प्रभावी बनाना है। विधायक अशोक कुमार ने सभी उपस्थित सहायिकाओं और कार्यकत्रियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। इस पहल से न केवल आंगनबाड़ी सेवाओं की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि बच्चों और माताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने में भी मदद मिलेगी।

इस मौके पर पूर्व प्रमुख आजाद सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार, संजय सिंह, शशि सिंह, अंजना अवस्थी सीडीपीओ छतोह, मुख्य सेविका नम्रता गुप्ता, फूलमती, प्रधान सहायक स्वामी नाथ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री क्रमशः रंजना श्रीवास्तव, पाकीजा बेगम, शोभा वर्मा, विद्या, गीता यादव, रश्मि श्रीवास्तव सहित अनेक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें