Search
Close this search box.

एफएलएन आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम बैच का हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एफएलएन आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम बैच का हुआ समापन

 

संवाददाता 

रायबरेली।

ब्लॉक संसाधन केंद्र डलमऊ, रायबरेली में आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान तथा पाठ्य पुस्तकों पर आधारित 5 दिवसीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर गत 5 अगस्त से प्रारंभ हुआ था।

समापन दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश यादव की उपस्थिति में अंतिम दिन के सत्रों का संचालन किया गया। प्रशिक्षण में अकादमिक रिसोर्स पर्सन राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार देवेंद्र यादव एवं संदीप यादव द्वारा प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया।

समापन दिवस के सत्रों में प्रमुख रूप से कक्षा 4 की ‘संतूर’ पुस्तक की समझ: नई पाठ्यपुस्तक के अध्यापन कौशल एवं उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी गई, डेमो कक्षाओं का संचालन किया गया जिसमें शिक्षकों ने सीखी गई शिक्षण विधियों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन एवं बच्चे के सर्वांगीण विकास के मूल्यांकन हेतु होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड समग्र प्रगति कार्ड के प्रभावी उपयोग पर गहन चर्चा की गई।

खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश यादव ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशिक्षण में सीखी गई टीएलएम और बाल-केंद्रित शिक्षण तकनीकों को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के अंत में सभी शिक्षकों ने कक्षा-कक्षों को अधिक रोचक और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें