
शिखा म्यूजिकल प्रोडक्शन द्वारा आयोजित “ग्रैंड फिनाले 2026” में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

संवाददाता
रायबरेली।
नगर क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में शिखा म्यूजिकल प्रोडक्शन द्वारा आयोजित गायन, नृत्य एवं मॉडलिंग– सीज़न 1 “Grand Finale 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर से आए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया और गायन, नृत्य एवं मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
आयोजिका गायिका संजू सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिनेता गौरव कुमार, व विशिष्ट अतिथि एचएसएमवी फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष विकाश पटेल, मेकअप आर्टिस्ट आफताब आलम एवं अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष वंदना कश्यप को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच स्थानीय एवं उभरती प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने तथा आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। गायन प्रतियोगिता में सेजल द्विवेदी ने विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं प्रज्ञा सिंह ने प्रथम स्थान, अंशिका रस्तोगी ने द्वितीय स्थान तथा श्वेता चक्रवर्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्क श्रेणी नृत्य प्रतियोगिता में कुबेर मिश्रा ने प्रथम स्थान, शांभवी सिंह द्वितीय, रितिका मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ श्रेणी नृत्य प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया एवं नारायणी त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान तथा अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडलिंग प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूनम कश्यप ने द्वितीय तथा मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर “Miss Raebareli” का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम के दौरान विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में उपस्थित अतिथियों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, अतिथियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
Author: Vikas Srivastava









