Search
Close this search box.

आस्था पर चोट: तिरुपति के प्रसाद में मिली जानवर की चर्बी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आस्था पर चोट: तिरुपति के प्रसाद में मिली जानवर की चर्बी

 

देश के जाने माने तिरुपति मंदिर के प्रसाद के सैंपल की जांच के बाद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं जो करोड़ों भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाती है। तिरुपति मंदिर के प्रसाद में फिश ऑयल और जानवरों की चर्बी मिलने की बात सामने आई है। सैंपल की जांच में इसका खुलासा हुआ है। बुधवार को सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर आरोप लगाया था कि जगन राज में तिरुपति मंदिर के प्रसाद में घी की जगह जानवरों की चर्बी मिलाई गई। तिरुपति मंदिर के प्रसाद में फिश ऑयल और गाय की चर्बी मिलने की पुष्टि हुई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में घी की जगह जानवरों की चर्बी मिलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब जांच के बाद रिपोर्ट सामने आई है जिसमें फिश ऑयल और गाय की चर्बी मिलने की बात कही गई है।

बुधवार को सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर आरोप लगाया था कि जगन राज में तिरुपति मंदिर के प्रसाद में घी की जगह जानवरों की चर्बी मिलाई गई। एक कार्यक्रम के दौरान नायडू ने कहा था कि प्रसाद में घी की जगह जानवरों की चर्बी और घटिया क्वालिटी का सामान इस्तेमाल होता था। उन्होंने कहा कि हमने ये सुनिश्चित किया कि प्रसाद में असली घी, साफ-सफाई और अच्छी क्वालिटी का ध्यान रखा जाए।

भगवान तिरुपति बालाजी के प्रसाद लड्डू में पशु चर्बी के इस्तेमाल के खुलासे के बाद आंध्र प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। अब भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने तिरुपति के प्रसाद में घी की जगह जानवर की चर्बी मिलावट पर सीएम नायडू से फोन पर बात की है और आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एफएसएसएआई रिपोर्ट की जांच करेगा। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने शुक्रवार को सीएम चंद्रबाबू नायडू द्वारा तिरुपति के लड्डुओं में जानवर की चर्बी के इस्तेमाल के संबंध में लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की थी। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि तिरुपति प्रसाद मामले में सीबीआई जांच की जरूरत है। सीबीआई जांच करे कि प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी पर कितना पैसा खर्च हुआ? उन्होंने ने आगे कहा कि, इसकी भी जांच होनी चाहिए कि क्या हिंदू धर्म को खत्म करने की साजिश की जा रही थी? जो लोग दोषी हैं उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये मामला सिर्फ घोटाले का नहीं है। आंध्र की वाईएसआर सरकार ने बड़े स्तर पर हिंदुओं का धर्मांतरण करवाने का काम किया था।

Leave a Comment

और पढ़ें