Search
Close this search box.

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

 

नसीराबाद, रायबरेली।

नगर पंचायत नसीराबाद में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु चेयरमैन मो. अली एवं दिनेश कुमार सिंह अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर के सभासदों के साथ बैठक कर गहन चर्चा करके कार्यक्रम कि रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर में स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों के आयोजन हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होनें बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकाधिक जन भागीदारी उत्पन्न करना है, स्वच्छता हर किसी का दायित्व है। ऐसी सकारात्मक अवधारणा के साथ हम सभी को इस राष्ट्रव्यापी अभियान के साथ जुड़कर अपना सहयोग प्रदान करना है। चेयरमैन मो. अली ने अवगत कराया कि मंदिर, मस्जिद, सार्वजनिक स्थलों इत्यादि पर स्वच्छता अभियान चलाकर मुहिम पर ज़ोर देने हेतु प्रेरित किया जाए। सभी वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर चेयरमैन मो. अली एवम् अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा सभी सफाई कर्मियों को टीशर्ट, कैप का वितरण किया गया और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मो. आदिल, मनीष तिवारी लिपिक, मो. नासिर समाजसेवी, सभी नायक, जावेद, सलीम अंसारी सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें