प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बंद कराए गए मानकविहीन विद्यालय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बंद कराए गए मानकविहीन विद्यालय

 

रायबरेली।

प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान गैरमान्यता प्राप्त विद्यालय बंद कराए गए। एसडीएम ऊंचाहार प्रतिनिधि, सीओ सलोन एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सनराइज पब्लिक स्कूल उमरन एवं केशव राम पब्लिक स्कूल को निरीक्षण में मानकविहीन पाए जाने के कारण बंद कराया गया। विकासखण्ड रोहनियां खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के कारण सीलबंदी नहीं की गई। सत्यापन के उपरांत मानक में होने पर मान्यता दी जाएगी अन्यथा आवेदन निरस्त करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें