जिला प्रशासन ने बाढ़ और राहत चौपाल लगाकर सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला प्रशासन ने बाढ़ और राहत चौपाल लगाकर सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं

 

रायबरेली। 

जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार निरीक्षण कर रहा हैं। प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर स्थिति का जायजा ले रही है और प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर रही है। टीम स्थानीय लोगों से बातचीत करके उनकी समस्याओं और जरूरतों के लिए तत्काल मदद के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। आज जिला प्रशासन खाद्य सामग्री, पानी, और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण करती नजर आयी। अपर जिला अधिकारी (प्रशा.) सिद्धार्थ ने बताया कि सभी तहसीलों में उप जिला अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर बाढ़ और राहत चौपाल आयोजित की जा रही है जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है और उसके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं जिसमें प्रभावित लोगों को आश्रय और भोजन आदि सामग्री समय से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है और आवश्यक दवाएं जरूरतमंदों को दी जा रही। विद्युत और संचार सेवाओं को बहाल करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें