
नगर पंचायत कार्यालय में सफाई मित्रो का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

नसीराबाद, रायबरेली।
शासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत नसीराबाद के सफाई मित्रो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई मित्रो के स्वास्थ्य की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद की टीम द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर अर्पित कक्कड़, डॉक्टर अजय राजपूत द्वारा किया गया। वही ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच आशीष कुमार राव द्वारा की गई। दवा वितरण का कार्य प्रशिक्षु फार्मासिस्ट मो. फलक, विनोद कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर कुल 60 सफाई मित्रो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे 2 लोगों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद रेफर किया गया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अली, लिपिक मनीष तिवारी, सभासद मोहम्मद इस्माइल, सभासद मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद आदिल, सलीम, अजय, सतेंद्र, मनीष आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava










