
मीना जन्मोत्सव मेले का हुआ आयोजन

छतोह, रायबरेली।
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कांटा, छतोह, रायबरेली में बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर अभिभावक एवं जन समुदाय को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय मीना मेला का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी, छतोह विजय प्रकाश की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एस एस पांडेय द्वारा किया गया। शासन के निर्देशानुसार उपस्थित जन समुदाय तथा अभिभावकों एवं बच्चों को मीना जन्मोत्सव के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। बालिकाओं की शिक्षा सुरक्षा एवं संरक्षा पर विशेष प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी छतोह द्वारा बालिका शिक्षा पर प्रोत्साहित एवं जागरूक करने पर ध्यान आकर्षित कराया गया। तत्पश्चात मीना जन्मोत्सव के उपलक्ष में केक काटकर मीना का बर्थडे मनाया गया। विद्यालय में संचालित मीना मंच की सुगमकर्ताओं तथा बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपर्णा चौधरी सहायक अध्यापक, सपना अनुदेशिका, गौरव मौर्य सहायक अध्यापक, सुनील कुमार सहायक अध्यापक तथा मीना मंच की बालिकाओं मधु, अवंतिका, सिद्धि सहित 20 छात्राओं को सम्मानित किया गया।
Author: Vikas Srivastava










