
अखिल विश्व गायत्री परिवार की बैठक संपन्न

भेटुआ, अमेठी।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ अमेठी की ओर से विकास खंड भेटुआ के नौगिरवा गांव में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी संपन्न हुई। संगोष्ठी में ब्लॉक के विभिन्न न्याय पंचायत से आए गायत्री परिजनों ने आगामी अठारह से बाइस मार्च 2025 को अमेठी में होने वाले राष्ट्र जागरण दो सौ इंक्यावन कुंडीय गायत्री महायज्ञ यज्ञ के बारे में चर्चा की।
अमेठी शक्ति पीठ से आए पंडित सुभाष द्विवेदी ने कहा कि किसी भी धर्म कार्य में प्रतिभागी बनना बेहद सौभाग्य का विषय होता है यह कार्य अमेठी के लिए सौभाग्य है। इन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक ये सूचना पहुंचाएं और उन्हें इस यज्ञ में प्रतिभागी बनाएं। भेटुआ समन्वयक पंडित राधेश्याम तिवारी ने कहा कि धर्म के इस काम में जन-जन का सहयोग अपेक्षित है ,धर्म का काम बिना सबके सहयोग के नहीं हो सकता।
इस मौके पर जगदीश सिंह, के के सिंह, रणजीत तिवारी, अनिल तिवारी, राम शिरोमणि शुक्ला, ओम प्रकाश सिंह, राजू तिवारी, सुरेश सिंह के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Author: Vikas Srivastava










