Search
Close this search box.

खेत में काम कर रहे युवक जहरीले जंतु के काटने से हुई मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेत में काम कर रहे युवक जहरीले जंतु के काटने से हुई मौत

 

सरेनी – रायबरेली।

बीती शाम को खेत की मेड़ पर बांस गाड़ रहे युवक को जहरीले जंतु ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के बरुआ बाग मजरे रमईपुर कला गांव के रहने वाले सूर्य प्रसाद उर्फ आशीष पुत्र रवि शंकर उम्र 22 वर्ष बीती शाम करीब छह बजे फसल की सुरक्षा के लिए खेत की मेड़ में बांस गाड़ने गया था। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन लगाना शुरू किया लेकिन जब फोन नहीं उठा तो परिजन खेत पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि आशीष अचेत पड़ा है। परिजन आनन फानन में उसे सी एच सी ले गए जहां के चिकित्सक बीपी उपाध्याय ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत हुई है। आशीष इंटर करने के बाद फोर्स की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें