रायबरेली के भारत मौर्या को मिला स्वर गौरव सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली के भारत मौर्या को मिला स्वर गौरव सम्मान

 

रायबरेली।

29 सितंबर 2024 रविवार को काव्यामृत कोष साहित्यिक संस्था द्वारा साहित्य में विशेष योगदान के लिए स्वर गौरव सम्मान एवं काव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें नसीराबाद रायबरेली के भारत मौर्या को आमंत्रित किया गया। भारत मौर्या ने काव्य समारोह में पहुच कर अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने अपने द्वारा लिखी कविता ‘एक बेटे की व्यथा’ और कुछ नई पंक्तियां पड़ी जिससे पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारत मौर्य को अच्छी प्रस्तुति देने हेतु समारोह में दूसरा स्थान मिला और स्वर गौरव सम्मान की ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

काव्य समारोह की संस्थापिका प्रीती एच प्रसाद और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कवि श्यामजीत सिंह एवं प्रयागराज के मशहूर शायर शाहिद सफर द्वारा हुआ। इसमें मुख्य अतिथि स्कवैडून लीडर डॉ. तूलिका एवं अति विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सिंह होश लखनवी मौजूद रहे। भारत मौर्या इससे पहले भी दिल्ली और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में आयोजित काव्य समारोह में अच्छी प्रस्तुति देकर ट्रॉफी और सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें