Search
Close this search box.

मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह के पांच अभियुक्त गिरफ़्तार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह के पांच अभियुक्त गिरफ़्तार 

 

लालगंज-रायबरेली।

जनपद की लालगंज पुलिस ने मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह के पांच अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मोबाइल छिनैती करने वाले गिरोह के पांच अभियुक्त बिन्देश लोध पुत्र शिवराम लोध निवासी ग्राम अतरी, अजय लोध पुत्र पवन लोध निवासी ग्राम रायपुर बंगला, नितेश लोध पुत्र नरेन्द्र लोध निवासी ग्राम अतरी, बलबीर लोध पुत्र रामसेवक लोध निवासी ग्राम अतरी, देवा पासी पुत्र देशराज पासी निवासी दुकनाहा को 02 अदद छिनैती के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त 01 बजाज पल्सर UP32NR9462 व 01 सीडी डीलक्स बिना नम्बर प्लेट के साथ थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर वलौली पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे पाँचो लोग 02 मोटरसाइकिल पर जाते है। उनमें से एक मोटरसाइकिल पर बैठे लोग आगे जाकर मोबाइल छीनते है तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठे लोग आने जाने वाले लोगो का ध्यान रखते हैं। यदि कभी कोई उन्हें पकड़ने का प्रयास करता है तो वह सब लोग उसके साथ मारपीट कर भाग जाते हैं। वह लोग झपट्टेमारी में छीने मोबाइलो को बेचकर अपना खर्चा चलाते हैं। पांचो लोग इन दोनो मोबाइलो को बेचने और अगली घटना यही कही लालगंज के आस-पास में करने हेतु योजना बना रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।

थाना लालगंज से गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उ.नि. निखलेश कुमार, उ.नि. सौरव बालियान, उ.नि. राजेश कुमार, उ. नि. रवीन्द्र तिवारी, उ.नि. मोहित, का० आशीष कुमार, का० ऋषभ कुमार, का० सचिन सिंह, का० मुकुल चौधरी, उ.नि. अमरनाथ, का० आशीष कुमार, का० रमन कुमार, का० किशन पटेल सम्मिलित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें