एंटी क्राइम एंटी करप्शन ट्रस्ट द्वारा चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

बरेली।
एंटी क्राइम एंटी करप्शन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) विजय बहादुर सक्सेना के आवाह्न पर बरेली एसपी ट्रैफिक अकमल खान द्वारा निर्देशित सामाजिक संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन ट्रस्ट व यातयात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में मिनी बायपास पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों को हेलमेट की आवश्यकता को समझाया गया तथा उनको फूल देकर हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही काफी सारे जरूरतमंद लोगों को हेलमेट का वितरण भी किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना ने बताया कि आज के समय में यातायात जागरूकता की बहुत जरूरत है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि टी आई विपिन कुमार राघव तथा टी एस आई सुरेंद्र सिंह अत्री अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और साथ में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष बरेली जोन कमलजीत सिंह, मीडिया प्रभारी सुशील पाल, रतीराम, मोहम्मद सलीम, एडमिन आर प्रेम, संजय शर्मा, शहादत हुसैन, नईम अंसारी, सौरभ ज्वालीराम, अनिल सिंह, समीर खान, राजीव सक्सेना, सविता शर्मा, कुसुम शर्मा, धर्मपाल, शोएब इब्राहिम, शहजिल इस्लाम, आरसी, मोहम्मद रजी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट









