प्रमुख सचिव ने प्राथमिक विद्यालय अशरफाबाद का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रमुख सचिव ने प्राथमिक विद्यालय अशरफाबाद का किया निरीक्षण

पांचवीं के बच्चों ने सुनाई कविता, आंगनबाड़ी केंद्र को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

 

रायबरेली।

अमावां ब्लॉक की ग्रामसभा अशरफाबाद के ग्राम चौपाल में पहुंचें प्रमुख सचिव परिवहन एम. वेटेंकेश्वर लू ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की हकीकत देखी। विद्यालय में शौचालय, रसोईघर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर कक्षा तक का निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव ने विद्यालय में कक्षा पांच के बच्चों से दीवाल में लिखी कविता कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती पढ़वाई। बच्चे ने उन्हें कविता पढ़कर सुना दी। इसके अलावा उन्होंने बच्चों से क्लॉस का टीएलएम देखकर भी तारीफ की। उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के माहौल को और बेहतर बनाने के लिए बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश भी दिए। इसके अलावा विद्यालय परिसर में ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन शौचालय को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा छोटे बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में बुलाने व गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषण आहार देने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय सिंह, प्रधानाध्यापक स्वाती मिश्रा, सहायक अध्यापक अतुल कुमार, डीसी विनय तिवारी, बीडीओ संदीप सिंह, बीईओ बृजलाल, एआरपी रितेश कुमार, जेपी रावत और अब्दुल मन्नान मौजूद रहे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें