राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित दो शिक्षक सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित दो शिक्षक सम्मानित

 

रायबरेली।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के प्राचार्य जय प्रताप सिंह ने जनपद रायबरेली के दो शिक्षकों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एससीईआरटी उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आदर्श पाठ योजना निर्माण में उच्च प्राथमिक विद्यालय पहरेमऊ विकास क्षेत्र अमावाँ की सहायक अध्यापिका प्रीति सक्सेना को सफलता मिली तथा राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरहना विकास क्षेत्र अमावाँ के सहायक अध्यापक विनीत श्रीवास्तव का चयन हुआ। प्राचार्य ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय इन प्रतियोगिताओं में चयनित होकर दोनों शिक्षकों ने जनपद का नाम रोशन किया। संस्थान के प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव ने शिक्षकों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दूसरे शिक्षकों को भी इनसे प्रेरित होकर ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके जनपद का नाम रोशन करना चाहिए। आईसीटी प्रतियोगिता की नोडल तथा संस्थान की प्रवक्ता निधि सिंह ने कहा की इन प्रतियोगिताओं से शिक्षकों में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का निर्माण होता है और वे इनमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें