Search
Close this search box.

स्कूल बस ने कार में मारी टक्कर, बाल बाल बचा परिवार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल बस ने कार में मारी टक्कर, बाल बाल बचा परिवार 

 

रायबरेली।

थाना नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन चौराहे पर दिनांक 14 अक्टूबर 2024 सोमवार की दोपहर रेयान इंटरनेशनल स्कूल की बस संख्या यूपी 33 बीटी 1238 ने चौराहे पर खड़ी एक कार में टक्कर मार दी जिससे कार का बाईं तरफ का शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि इस टक्कर से कार में सवार यात्रियों को कोई चोट नही आई। कार चालक की सक्रियता से सभी सुरक्षित बच गए। कार चालक ने बस को रोकने का प्रयास किया गया किन्तु वह वहां से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में स्कूल के छात्र/छात्राएं भी सवार थे। यह घटना बस चालक द्वारा इस प्रकार लापरवाही पूर्वक बस चलाने से उसमें बैठे छात्रों की सुरक्षा पर भी एक प्रश्न चिह्न है। फिलहाल इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें