Search
Close this search box.

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

 

बछरावां, रायबरेली।

युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत रायबरेली के जिला युवा अधिकारी गोपेश पांडे एवं नमामि गंगे परियोजना अधिकारी संजय कुमार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम दूधिया स्वर इंटरमीडिएट कॉलेज बछरावां में छात्रों को कैप का वितरण किया गया। अध्यापको को डायरी व पेन के साथ सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई व् स्वच्छता एवं साफ़-सफ़ाई का अभियान चलाया गया। इस मौके प्रबंधक विजय शंकर मिश्रा, प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र यादव, शिव किशोर राम सिंह व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ओंकार यादव द्वारा कार्यक्रम कराया गया।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें