शंकरगढ़ में आरएसएस का पथ संचलन आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शंकरगढ़ में आरएसएस का पथ संचलन आयोजित

 

बारा, प्रयागराज।

शंकरगढ़ में खण्ड स्तरीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य वक्ता राजेश कुमार खण्ड संघ चालक ने अपने बौद्धिक संबोधन में उपस्थित स्वयं सेवको को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। शक्ति की पूजा हर युग में होता रहा है। निर्बल को हर युग में सताया जाता है। कभी भी शेरों की बलि नहीं दी जाती। समाज को शक्तिशाली बनाने के लिए जाति पाति के भेदभाव को मिटा कर भाईचारे का निर्माण करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी महेन्द्र शुक्ल ने करते हुए सनातन धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन खण्ड संघ चालक शंकरगढ़ सूर्यकान्त और कार्यवाह दिवाकर ने किया। संघ पथ संचलन राजभवन से निकल कर मुख्य बाजार, पुरानी बाजार से होते हुए राजा कमलाकर इण्टर कालेज से निकल कर पुनः आयोजन स्थल पर भगवा ध्वज प्रार्थना कर समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह संघ चालक राजेश कुमार, विस्तारक श्यामसुंदर, राजीव तिवारी, सेवा प्रमुख राजेन्द्र कुमार, अनूप त्रिपाठी, विवेक कुमार, मसूरियादीन वर्मा, अनिल मिश्र, संदीप सिंह, विमल शुक्ल, मुख्य शिक्षक निखिल, रजत, रूद्र कुमार, राजीव, अर्जुन, देव पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें