आबकारी विभाग ने पकड़ी 65 लीटर अवैध कच्ची शराब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आबकारी विभाग ने पकड़ी 65 लीटर अवैध कच्ची शराब

 

रायबरेली।

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक लालगंज संजीव सिंह एवं आबकारी निरीक्षक महराजगंज आनंद कुमार पाठक की संयुक्त टीम द्वारा थाना खीरों के अन्तर्गत ग्राम नन्दा खेड़ा, महरानीगंज में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 350 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए गए। उक्त के अतिरिक्त आबकारी निरीक्षक डलमऊ, सलोन एवं सदर द्वारा मदिरा दुकानों/गोदामों का निरीक्षण भी किया गया। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें