Search
Close this search box.

सैनिक समाज सेवा संगठन गोष्ठी का आयोजन संपन्न 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सैनिक समाज सेवा संगठन गोष्ठी का आयोजन संपन्न 

 

 रायबरेली। 

सैनिक समाज सेवा संगठन गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। बैठक में महिला प्रकोष्ठ से उपस्थित रायबरेली जिला सचिव सुभाष्टनी देवी, अन्य महिला सदस्य एवं संगठन में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गोष्ठी में सैनिक समाज सेवा संगठन के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह 18 नवंबर 2024 रेजंगला शौर्य दिवस पर चर्चा की गई। सभी नें अपने-अपने सुझाव रखे कि 18 नवम्बर के कार्यक्रम को कैसे सफल एवं संगठन को कैसे और मजबूती प्रदान की जाए। अलग-अलग क्षेत्र से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव, क्षेत्र की समस्याएं एवं सेवानिवृत सैनिकों की समस्याओं से रूबरू कराया।

सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का मूल मंत्र ही सेवा है। संगठन के माध्यम से मैं उन परिवार तक पहुंचने की कोशिश करूंगा जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संगठन द्वारा घर घर सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जायेगा/जानकारी दी जाएगी जिससे सभी उन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उत्तर प्रदेश एवं पूरे भारत में लगातार संगठन के विस्तार हेतु का कार्य चल रहा है और बहुत कम समय में संगठन ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप लोगों द्वारा संविधान और संगठन के विधि विधान के साथ निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम किया जायेगा। बैठक में संरक्षक फौजी देव नारायण यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष फ़ौजी पवन कुमार, राष्ट्रीय महासचिव फ़ौजी राजेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष फ़ौजी नीरज यादव, जिला अध्यक्ष फौजी राम बहादुर यादव, जिला सचिव रायबरेली फ़ौजी देश कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष ऊंचाहार श्रीराम मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष डलमऊ अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

शैलेन्द्र यादव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें