
हिंदुओं की आस्था के साथ लेखपाल द्वारा किया जा रहा खिलवाड़


छतोह, रायबरेली।
विकासखंड छतोह के अंतर्गत ग्राम सभा चतुरपुर में मूर्ति विसर्जन के लिए गड्ढा खोदा गया था जिसमें क्षेत्र की मूर्तियों का विसर्जन किया गया किन्तु लेखपाल द्वारा उस गड्ढे को बंद नही करवाया गया जिससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय निवासी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि लेखपाल सुनील कुमार द्वारा हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया। दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि पर्व समाप्त हो गया। जिसके बाद दुर्गा मूर्ति का विसर्जन किया गया। परंतु ग्राम सभा चतुरपुर में मूर्ति विसर्जन के लिए जो गड्ढा खोदा गया था जिसमें क्षेत्र की मूर्तियों का विसर्जन किया गया था वह गड्ढा अभी तक लेखपाल द्वारा बंद नही करवाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि लेखपाल द्वारा हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में लेखपाल सुनील कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु फोन न उठने के कारण वार्ता नही हो सकी।
पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Author: Vikas Srivastava










