Search
Close this search box.

संदिग्ध परिस्थितियों में जूते के गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदिग्ध परिस्थितियों में जूते के गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक 

रायबरेली। 

नगर के व्यस्ततम क्षेत्र सुपर मार्केट के निकट स्थित चंदापुर कोठी के सामने नागेश्वरनाथ कॉम्प्लेक्स के निचले तल पर स्थित जूतों के शोरूम में अचानक आग लग जाने से लाखों का सामान खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार चंदापुर कोठी के सामने नागेश्वरनाथ कॉम्प्लेक्स के निचले तल पर स्थित जूतों के शोरूम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से शोरूम में रखे जूते-चप्पलों में मौजूद केमिकल से निकला धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया, जिससे अफरातफरी मच गई। ज्ञात हो कि इसी परिसर में केनरा बैंक भी है। किसी ने अफवाह फैला दी थी कि बैंक में आग लग गई है। हालांकि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू किया किन्तु तब तक करीब आधा दर्जन दुकानें आग की चपेट में आ चुकी थीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि आग पर निचले तल पर स्थित जूतों के शोरूम में लगी थी। आग पर काबू कर लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें