
एक भारत, श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय शिविर में दयानंद पी जी कालेज के कैडेट करेंगे प्रतिभाग
रायबरेली।

दयानंद महाविद्यालय के दो कैडेट सुहानी और शुभम बी.एच.यू. वाराणसी में आयोजित “एक भारत श्रेष्ठ भारत नेशनल कैम्प” में प्रतिभाग करने के लिए आज रवाना हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कैडेट्स को रवाना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के राष्ट्रीय कैम्प में कैडेट अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान करते हैं, जिससे राष्ट्र में एकता को बढ़ावा मिलता है।” इस अवसर पर राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने कैडेट्स को दिशा निर्देश दिया। एनसीसी एएनओ कैप्टन डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव, सीटीओ डाक्टर पल्लवी ने इस कैंप के इतिहास को साझा करते हुए बताया कि इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2015 में की थी। इसी योजना को आगे बढ़ाते हुए एनसीसी विभाग द्वारा कैम्प का आयोजन किया जाता है। कैम्प में जाने वाले कैडेट्स की विदाई के अवसर पर लवपाल सिंह, मंजू श्रीवास्तव, एनसीसी ट्रेनर राहुल चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
Author: Vikas Srivastava











