Search
Close this search box.

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 

 

 नसीराबाद, रायबरेली।

विकास खंड छतोह में शुक्रवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से वरावां की वंदना प्रथम, कोलवा की माही द्वितीय और बालक वर्ग से परैया नमकसार के करन प्रथम, जमालपुर हुरैया के सुरजीत द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से बरावां की वंदना प्रथम, कोलवा की माही द्वितीय, बालक वर्ग में कुंवरमऊ के मो. सईद प्रथम, लखापुर के रौनक द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से जमालपुर छतोह में ब्लॉक स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हुरैया की अर्पिता ने प्रथम, कपूरपुर की महिमा ने द्वितीय, बालक वर्ग से कांटा के अमन ने प्रथम, चंदा बाहीपुर के अनुराग ने द्वितीय स्थान बनाया। जूनियर स्तर की खेलकूद के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से पदुमपुर की पल्लवी को प्रथम, बरखुरदारपुर की अलशबा को द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से काजीपुर तेलियानी की गरिमा को प्रथम, कुंवरऊ की तवी को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग से नसीराबाद की टीम विजेता और बारा की टीम उप विजेता रही। प्राथमिक स्तर के बालकों की खो-खो प्रतियोगिता में नसीराबाद टीम को विजेता और परैया नमकसार की टीम को उप विजेता घोषित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश के साथ शिक्षक संघ के अध्यक्ष आदित्य पांडेय, गिरिजेश सिंह ने विजेताओं व उप विजेता को पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार, प्रमोद कुमार, बृज लाल, राकेश जायसी, अतुल यादव, राकेश कुमार मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें