Search
Close this search box.

स्टेशन मास्टर पर हमले के विरुद्ध स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने की सख्त कार्यवाही की मांग 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेशन मास्टर पर हमले के विरुद्ध स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने की सख्त कार्यवाही की मांग 

 

अयोध्या।

राम नगरी अयोध्या कैंट में ट्रेन मैनेजर ने ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर पर शराब पी कर घातक हमला कर दिया। इस हमले में स्टेशन मास्टर को गंभीर चोटें आईं। जिसको लेकर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा संगठन जीआरपी द्वारा उचित धाराओं में सही एफआईआर दर्ज करके जांच करने तथा कठोरतम कार्यवाही होने तक फैजाबाद की घटना को लेकर ब्लैक डे मनाने का काम करेगा जिसमें सभी स्टेशन मास्टर एक समय का उपवास रखते हुए अपने कार्य स्थल पर ब्लैक रिबन बांधकर ड्यूटी करेंगे। साथ ही एक कागज़ पर “रेल की सुरक्षा मेरे पास, मेरी सुरक्षा किसके हाथ” लिखकर प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्रालय, रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड, मंडल रेल प्रबंधक व अन्य समाचार माध्यमों को ट्वीट किए जाएंगे जिसकी सूचना मंडल अधिकारियों को मंडल सचिव द्वारा दी जाएगी।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें