Search
Close this search box.

पुलिस की बर्बरता से प्रधान संघ आक्रोशित, विधायक संग पहुंचे एसपी के पास 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस की बर्बरता से प्रधान संघ आक्रोशित, विधायक संग पहुंचे एसपी के पास 

 

नसीराबाद, रायबरेली।

छतोह और अमेठी प्रधान पति की पिटाई और थूक चटवाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि वह न्याय के लिए है या अन्याय के लिए? इस घटना को लेकर छतोह प्रधान संघ भारी आक्रोश में 32 से अधिक प्रधानो ने ब्लॉक में पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए और सलोन भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक संग एसपी आवास पर पहुंचकर नसीराबाद थाना अध्यक्ष को बर्खास्त और कार्रवाई की मांग उठाई। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की रात कपूरपुर गांव में पारंपरिक रूप से लगने वाले मेले में नौटंकी चल रही थी जिसमें गांव के ही शैलेन्द्र सरोज व राज सरोज में कुर्सी पर बैठने को लेकर कहां सुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि आपस में मारपीट शुरू हो गई। किसी ने यूपी 112 पर शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। लेकिन कुछ घंटो बाद एसआई त्रियुगी नारायण तिवारी मय फोर्स वहां पहुंचे और नौटंकी देख रहे लोगों पर बिना वजह लाठीचार्ज कर दिया। दरोगा ने छतोह के ग्राम प्रधान पति सुशील कुमार और उसके रिश्तेदार तेजभान पूर्व प्रधान निवासी सुजानपुर अमेठी नरसिंह को थाने बुलाया और पहुंचते ही पिटाई शुरू करने लगे। पुलिस पर आरोप है कि उन्हें रात भर लाकप में रखकर बर्बरता से कई बार मारा पीटा गया और थुकवाकर चटवाया भी गया जिसकी वीडियो बनवाकर थानाध्यक्ष ने दो लाख रुपए की मांग की और न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दूसरे दिन पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित प्रधानों ने अध्यक्ष संग़ मिलकर ब्लॉक में प्रदर्शन कर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए और विधायक अशोक कोरी के आवास पर पहुंच कर ज्ञापन दिया और जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की। विधायक प्रधानों के साथ पुलिस अधीक्षक के आवास पर मिलने पहुंचे। प्रधान संघ अध्यक्ष बृजपाल सिंह पासवान ने बताया कि नसीराबाद पुलिस के निन्दनीय व्यवहार से प्रधानों में आक्रोश है, यदि दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो प्रधान संघ आंदोलन करेगा और आर पार की लड़ाई लड़ेगा।

मामले में क्षेत्राधिकारी सलोन प्रदीप सिंह ने बताया कि गांव में हो रहे कार्यक्रम में अश्लील गाने बजाए जा रहे थे जिसकी शिकायत पर बंद करवाने मौके पर पहुंची पुलिस टीम से प्रधान द्वारा अभद्रता की गई थी जिसके चलते उन्हें थाने लाया गया था। थुकवाकर चटवाने का आरोप निराधार है।

इस गम्भीर मुद्दे पर बोले सलोन भाजपा विधायक 

मामले में सलोन भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी से बात की गई तो बोले की नसीराबाद पुलिस का यह अमानवीय चेहरा सामने आया है जो घोर निंदनीय है पुलिस को ऐसी बर्बरता नहीं करनी चाहिए मुद्दा गंभीर है। पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरी बात रखी गई है अगर कार्यवाही नहीं होगी तो मुख्यमंत्री के पास मामला जाएगा हम सलोन वासियों के साथ हैं।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें