दीपोत्सव के अवसर पर राम झांकी प्रस्तुति के साथ रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दीपोत्सव के अवसर पर राम झांकी प्रस्तुति के साथ रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

 

रायबरेली।

दीपोत्सव के शुभ अवसर पर राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक कन्या इंटर कॉलेज रायबरेली में रंगोली, कार्ड मेकिंग और दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध किया।

प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर उपस्थित जनों का मनमोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सरोज सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य भूमिका मे राम का किरदार निभाया कक्षा 12 वीं की छात्रा आयुषी ने, लक्ष्मण की भूमिका कक्षा 9 की छात्रा एंजेल गुप्ता, सीता शुभांगी तिवारी ने खुशी के साथ रामायण के पात्रों को दर्शाया एवं अन्य छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से अपनी परंपरा व संस्कृति को जीवंत करने का काम किया। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ आपस में मिलजुलकर त्यौहार मनाने का आह्वान किया।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें