Search
Close this search box.

धनतेरस में लोगों ने की खूब खरीदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनतेरस में लोगों ने की खूब खरीदारी

 

नसीराबाद, रायबरेली।

धनतेरस के अवसर पर नगर पंचायत नसीराबाद के शिव नगर में लोगों ने सुबह से ही परिवार संग खरीदारी शुरू कर दी। इस वर्ष मऊ चौराहे से श्री राम लीला मैदान तक दुकानों की श्रंखला लगी है, जिसमें मिष्ठान से ले कर लईया, चूरा, गणेश, लक्ष्मी सहित पूजन सामग्री का स्टाल, मोटरसाइकिल, सोना चांदी, साइकिल, बर्तन की दुकान सहित सभी वस्तुओं की बिक्री जोरों पर देखी गयी। इस बार आतिशबाजी की दुकान श्री राम लीला मैदान में अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव की अनुमति से लगायी गयी है। चारों तरफ दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। नसीराबाद में आस पड़ोस के ग्रामों की जनता भी खरीदारी करती हुई दिखाई पड़ी।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें