Search
Close this search box.

वेतन कटौती के विरोध में सफाई कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वेतन कटौती के विरोध में सफाई कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन 

 

रायबरेली।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मुंशीगंज, रायबरेली में तैनात सफाई कर्मियों द्वारा आज धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें सफाई कर्मियों ने अपनी कंपनी पर वेतन में अनावश्यक कटौती व दिवाली का बोनस न देने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने बताया कि हम सभी सफाई कर्मचारी प्राइम क्लीनिगं सर्विस में कार्यरत हैं। हम सभी सफाई कर्मचारियों के वेतन में कटौती की गई है और न ही दिवाली का बोनस आया है। हम सभी सफाई कर्मचारी अपनी इयूटी पूरी इमानदारी से करते रहे हैं। इससे पहले कम्पनी ने बराबर वेतन और बोनस दिया है। किन्तु अब कम्पनी नियमित तिथि पर वेतन नही दे रही है और वेतन भी काट रही है। कम्पनी किसी को सी एल भी नही दे रही है और ओटी भी कराती है तो उसका पैसा भी नही दे रही है। पंचिंग भी मिस कर जाती है। सुपरवाइजर विवेक सिंह कार्य से निकालने की धमकी देते हैं।

इस मामले में विवेक सिंह से बात करने पर उन्होंने संपूर्ण घटना से इनकार करते हुए कहा कि ऐसा कोई मामला हमारे यहां नहीं हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें