Search
Close this search box.

बीओबी की बैंक सखियों ने डिस्ट्रिक्ट हेड पर लगाया पैसा मांगने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीओबी की बैंक सखियों ने डिस्ट्रिक्ट हेड पर लगाया पैसा मांगने का आरोप

 

रायबरेली।

बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ी हुई बैंक सखियों ने विरोध प्रदर्शन कर डिस्ट्रिक्ट हेड पर पैसा मांगने का आरोप लगाया। सखियो ने बताया कि सरकार द्वारा उन्हें नियुक्त किया गया है और काम करने के लिए सरकार द्वारा जो डिवाइस दी गई है उस डिवाइस की अथॉरिटी वक्रांगी कंपनी को दी गई थी लेकिन उनकी डिवाइस सही से काम नहीं कर रही है जिसको लेकर वक्रांगी लिमिटेड के डिस्ट्रिक्ट हेड अजीत सिंह बघेल और उनके सहायक सौरभ त्रिवेदी से कई बार शिकायत भी की गई किन्तु उनके द्वारा कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया और न ही किसी प्रकार की जिम्मेदारी ली गई। बैंक सखियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मशीन 31 अक्टूबर 2024 से बंद कर दी गई है जिसको चालू करने के लिए डिस्ट्रिक्ट हेड द्वारा 4000 रुपए की मांग की जा रही है। यह पैसा देने में हम सखियां असमर्थ हैं क्योंकि हम सबको विगत 6 माह से वेतन भी नही दिया गया है। वहीं दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण पर वक्रांगी के डिस्ट्रिक्ट हेड से बात की गई तो उन्होंने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि मेरे द्वारा कोई भी पैसे नही मांगे गए हैं, फ़िलहाल असलियत क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।फिलहाल बैंक सखियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

और पढ़ें