Search
Close this search box.

अव्यवस्थाओं का शिकार जिला चिकित्सालय 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अव्यवस्थाओं का शिकार जिला चिकित्सालय 

 

रायबरेली।

जनपद मुख्यालय स्थित राणा बेनी माधव जिला चिकित्सालय अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में बना रहता है। इसके उपरांत भी इन अव्यवस्थाओं पर सरकार व प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नही दिया जाता है। शासन प्रशासन द्वारा इन अव्यवस्थाओं पर ध्यान न देना जनता के प्रति उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। ज्ञात हो कि जिला चिकित्सालय में वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने से चिकित्सालय में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नही बल्कि चिकित्सालय में एम्बुलेंस हेतु भी पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने से मरीजों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है साथ ही एम्बुलेंस का सड़कों के किनारे खड़े होने से आने जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों से दो चार होना पड़ता है। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर ई रिक्शा आदि का जमावड़ा भी लगा रहता है जिसके चलते मरीजों को आवागमन में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि इस कार्य हेतु द्वार पर ही यातायात कर्मी तैनात किए गए हैं किन्तु इसके उपरांत भी अवैद्य रूप से जमावड़ा लगा रहता है जो स्वयं में विचारणीय है और व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न है। इस प्रकरण पर कई बार उच्चाधिकारियों से बात की गई किन्तु ऐसे सवालों पर उच्चाधिकारी भी पल्ला झाड़ते नज़र आते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें