Search
Close this search box.

जिलाधिकारी ने गंगा आरती के साथ किया डलमऊ महोत्सव का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने गंगा आरती के साथ किया डलमऊ महोत्सव का उद्घाटन

 

रायबरेली।

कार्तिक पूर्णिमा मेला और डलमऊ महोत्सव कार्यक्रम गंगा आरती के साथ प्रारंभ हुआ। गुरुवार को कस्बे के वीआईपी घाट पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह की मौजूदगी में विशाल गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसी दौरान अधिकारियों ने दीपदान कर मेले का शुभारंभ किया। डलमऊ महोत्सव में लखनऊ के कलाकारों द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने मेला महोत्सव में स्थित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मेला महोत्सव में एसडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार, एडिशनल एसपी संजीव कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, एसडीएम अभिषेक वर्मा, तहसीलदार उमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें