Search
Close this search box.

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला का किया गया आयोजन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला का किया गया आयोजन 

 

रोहनियां, रायबरेली।

राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ के निर्देश के क्रम में ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों का संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण बीआरसी रोहनिया में संपन्न हुआ। जिसमें खंड विकास अधिकारी रोहनिया मुख्य अतिथि के रूप में एवं सदस्य जिला पंचायत राजकुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ एवं दीप प्रज्ज्वलन खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहनिया एवं सदस्य जिला पंचायत रोहनिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरहरा की छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा टी-शर्ट भेटकर उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्वेटर, जूता मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु धनराशि अभिभावकों के खाते में प्रेषित किए जाने के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में एआरपी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा डीबीटी पर चर्चा की गई एवं प्रस्तुतीकरण भी किया गया। एआरपी विनोद तिवारी द्वारा निपुण भारत मिशन पर विस्तृत चर्चा की गई व एआरपी दिवाकर सिंह वर्मा द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति एवं आउट ऑफ स्कूल पर विस्तृत चर्चा की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी डा० सत्य प्रकाश यादव द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प, बालिका शिक्षा एवं समस्त बिंदुओं पर चर्चा की गई और समस्त जानकारी से अवगत कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रोहनिया द्वारा मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी रोहनिया एवं विशिष्ट अतिथि राजकुमार जिला पंचायत सदस्य को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया तथा समस्त ग्राम प्रधानों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया जिससे सभी लोग अभिभूत दिखे एवं अपने उद्बोधन में खण्ड शिक्षा अधिकारी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षक संघ के पदाधिकारी पवन कुमार शुक्ला, रघुराज प्रसाद, ज्ञान बहादुर सिंह एवं प्र०अ० विकास शुक्ला, रुपेश शुक्ला, जयशंकर अग्निहोत्री, कमल कुमार शुक्ला, कुलश्रेष्ठ सिंह, अजय यादव सहित बी आर सी परिवार से भूपेंद्र कुमार गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, उमेश कुमार, सुनील कुमार एवं समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें