Search
Close this search box.

दंडी स्वामी आंनदाश्रम जी महाराज को चांदी का मुकुट एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दंडी स्वामी आंनदाश्रम जी महाराज को चांदी का मुकुट एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

 

सलोन, रायबरेली।

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश सचिव उमाशंकर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष कपिल त्रिपाठी, तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान दंडी स्वामी आनंदाश्रम जी महाराज को चांदी का मुकुट एवं अंग वस्त्र तथा द्रव्य देकर सम्मानित किया।आनंद कंद सच्चिदानंद, मदन मोहन, भुवन सुंदर, श्याम सुंदर, श्री कृष्ण एवं वृन्दावनेश्वरी, राशेश्वरी श्री राधारानी की अहैतु की कृपा के उपरांत श्री गया जगन्नाथ स्वामी के दर्शनोपरांत श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ श्रवण करने का सौभाग्य अपने बंधु-बांधवों के साथ भगवत कृपा पात्र भक्त जनों को यह पावन पुराण भागवत कथा रसपान करने व महाप्रसाद ग्रहण करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। ऐसे ही भगवत कृपा पात्र शान्ती देवी पत्नी तारा प्रसाद त्रिपाठी पूरे बबुआइन का पुरवा सलोन जनपद रायबरेली निवासी को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा अनन्त श्री समलंकृत पूज्य पाद दंडी स्वामी आंनदाश्रम जी महाराज के श्री मुख से पावन कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह कथा 08 नवम्बर को कलश यात्रा मंडप प्रवेश से प्रारम्भ कर एक सप्ताह में श्री कृष्ण जन्मोत्सव, रुक्मिणी विवाह उत्सव, सुदामा चरित्र, मोक्षधर्म निरूपण व पूर्णाहुति के उपरांत 16 नवम्बर को महाप्रसाद प्रभु इच्छा तक सम्पन्न होगा। इस साप्ताहिक कार्यक्रम के शुभ अवसर पर सूर्य प्रसाद त्रिपाठी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, भोलेंद्र, शैलेंद्र, प्रवीण, गोपेंद्र, अनूप, बालमुकुंद, अरविंद, चंद्रमणि, राजमणि, कुलदीप, रतनदीप, गौरांग, ऋषि, शुभ, आदर्श, अखन, आदित्य, दीपक वंशिका सहित समस्त भक्त जन सेवार्थ उपस्थित रहे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें