
देवोत्थान एकादशी पर ग्राम देवता का हुआ पूजन
भारतीय सभ्यता में ग्राम संस्कृति एवं लोक परंपरा का रहा विशेष योगदान -पवन श्रीवास्तव

नसीराबाद, रायबरेली।
नगर पंचायत नसीराबाद के श्री राम लीला मैदान में देवोत्थान एकादशी पर आयोजित ग्राम देवता पूजन के अवसर पर विधि विधान से ग्राम देवता की पूजा अर्चना की गयी। श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय सभ्यता के विकास में ग्राम संस्कृति एवं लोक परंपरा का विशेष योगदान सदैव रहा है। हजारों वर्षों से प्रकृति एवं मनुष्य जनित संकटों से भारतीय समाज और गांव जूझते हुए जिस शक्ति और आस्था के बल पर आगे बढ़े हैं उसी शक्ति का नाम है ग्राम देवता। ग्राम देवता के प्रति समाज की सामूहिक आस्था ही समाज को हर चुनौती की सामना करने कि प्रेरणा और साहस प्रदान करती रही है।
उन्होंने कहा कि आज हर तरह कि संकीर्णताओं से जूझ रहे समाज को आगे बढ़ने की सही दिशा हमारे ग्राम देवता द्वारा प्राप्त होती हैं। हर छोटे बड़े टकराव से निकल कर हम सब का भरोसा है कि सामूहिक चेतना से जागृत हुए ग्राम देवता हम सब की रक्षा करेंगे।
Author: Vikas Srivastava










