
चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर “नैनो किड्स हाट” का किया गया आयोजन

रायबरेली।
नगर के इंदिरा नगर स्थित नैनो किड्स प्ले स्कूल में चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर “नैनो किड्स हाट” बाल मेले का आयोजन किया गया। आयोजन में विद्यालय द्वारा सभी शिक्षिकाओं द्वारा फूड्स और गेम के स्टाल लगाए गए जिसमें सभी बच्चों और उनके माता-पीता ने बढ़कर के हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या अर्चना चौहान ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी होते हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव, भाजपा प्र एनजीओ प्रकोष्ठ से अरविंद श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, एन के बाजपेई, त्रिलोचन छाबड़ा, कोचिंग एसोसिएशन से अध्यक्ष मो. अयाज एवं तमाम कोचिंग प्रबंधक सहित एडवोकेट विवेक चित्रांश, दीपेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे स्टॉल लगाने में प्रमुख रूप से आकाश श्रीवास्तव, छाया, दीपाली, शिवानी और अमन बाजपेई आदि का सहयोग रहा प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं स्कूल स्टॉफ को धन्यवाद देते हुए मेले की सराहना की।
इंद्रजीत राजपूत की रिपोर्ट
Author: Vikas Srivastava










