न्यायालय में पेशी पर आए युवक पर हुआ जानलेवा हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यायालय में पेशी पर आए युवक पर हुआ जानलेवा हमला

 

रायबरेली।

जनपद के दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए एक युवक पर बेखौफ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में लाया गया जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना 14 नवंबर 2024 दिन गुरुवार को समय करीब 1:00 बजे के आसपास की है। रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानी न्यायालय में पति पत्नी के विवाद के चलते गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग निवासी एक युवक को पेशी पर लाया गया था जिस पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के अधिवक्ता ने बताया कि मेरे क्लाइंट का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है जिसके चलते क्लाइंट को न्यायालय में मेडिएशन के लिए लाया गया था। जिस पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बात करने के बहाने बुलाकर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

घायल युवक के अनुसार मारपीट करने वालों में उसकी पत्नी के साथ आए भाई व अन्य लोगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह ने बताया कि पति पत्नी के विवाद के चलते दोनों पक्षों को न्यायालय में बुलाया गया था। दोनों पक्ष बातचीत करने हेतु छत पर गए थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और युवक के ससुरालीजनों द्वारा धक्कामुक्की में युवक गिर गया जिससे उसे चोट लग गई। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा लिखा जा रहा है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें