Search
Close this search box.

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण 

 

रायबरेली।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत रोहनियां ब्लॉक के प्रतिभागी छात्रों को इन्दिरा गांधी वानस्पतिक उद्यान रायबरेली का शैक्षिक भ्रमण खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहनियां डा० सत्यप्रकाश यादव की अध्यक्षता में कराया गया। जिसमें बच्चों को सिखाने/बताने हेतु आत्माराम यादव गाइड की भूमिका में रहे और बच्चों को पेड़ पौधों पत्तियों एवं पुष्पों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। परिसर में बच्चों को बैठने हेतु टेंट आदि की व्यवस्था की गई थी। जिसमें बैठकर बच्चों द्वारा नृत्य गायन आदि कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागी सभी बच्चों को टी शर्ट, बैज, बैग, स्टेशनरी आदि प्रदान की गई, जिसे पाकर बच्चे उत्साहित एवं प्रफुल्लित हुए। उद्यान परिसर में ही बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गयी।

इस अवसर पर ए०आर०पी दिवाकर सिंह वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, पूर्णन्द्र नाथ त्रिवेदी, कार्यालय स्टॉफ भूपेन्द्र गुप्त, विजय प्रताप सिंह, अध्यापक अमन गौतम एवं महिला शिक्षिका मंजू यादव, रिचा आदि उपस्थित रहे।

पवन श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें