Search
Close this search box.

आर डी ए की सरपरस्ती में फैला मानकविहीन भवनों का जाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आर डी ए की सरपरस्ती में फैला मानकविहीन भवनों का जाल

मीडिया से ही सवाल कर रहे अधिकारी

रायबरेली।

नगर में अवैध रूप से बन रही मानकविहीन भवनों का जाल निरन्तर बढ़ता जा रहा है और रायबरेली विकास प्राधिकरण इन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने में अक्षम नज़र आ रहा है। मीडिया द्वारा किसी भी मामले में वार्ता करने पर विकास प्राधिकरण के अधिकारी गोलमोल उत्तर देकर पलटवार करके ऐसे भवन स्वामियों को संरक्षण देने में जुट जाते हैं।

सूत्रों के अनुसार नगर मुख्यालय से कुछ दूरी पर थाना भदोखर क्षेत्र अंतर्गत मुंशीगंज कस्बे में मुख्य मार्ग के किनारे बन रहे एक अधोनिर्मित भवन मानकविहीन तरीके से निर्मित किया जा रहा है। भूस्वामी से बात करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त परिसर पर एक मैरिज हाल एवं आवास का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण हेतु विकास प्राधिकरण से समस्त प्रपत्र पूर्ण कर लिए गए हैं। इस सम्बन्ध में जब रायबरेली विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता जयवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने उलटा सवाल करना आरम्भ कर दिया और पूंछा किसकी बिल्डिंग है? क्या बना रहा है? एरिया कितना है? इतने एरिया में मैरिज हाल कैसे बन सकता है? इसके बाद उन्होंने एक रटा रटाया उत्तर देते हुए अपने दायित्वों से पल्ला झाड़ दिया और पुलिस पर मढ़ते हुए कहा कि जांच हेतु पुलिस को चिट्ठी भेज दी गई है अब पुलिस जाकर जांच करेगी। जांच की अवधि पूंछने पर कहा कि बाद में यदि काम नही बन्द होगा तो फिर से चिट्ठी भेज दी जाएगी।

रायबरेली विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता द्वारा कही गई बातों से स्पष्ट है कि मामले में सांठगांठ हो चुकी है। कार्यवाही की ऐसी प्रक्रिया स्वयं बात रही है कि भवन स्वामियों को निर्माण पूर्ण करने का मौका दिया जा रहा है। अब ऐसे में स्वाभाविक है कि आने वाले समय में ऐसे मानकविहीन भवनों का जाल और भी घना हो जाएगा जिसके चलते आम जनता की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool