उद्यानमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों के साथ देखी ‘द साबरमती रिपोर्टस’ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उद्यानमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों के साथ देखी ‘द साबरमती रिपोर्टस’ 

 

रायबरेली। 

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों के साथ नगर के मिलन सिनेमा हॉल में द साबरमती रिपोर्टस फ़िल्म देखी। यह फिल्म इतिहास के उस भयावह काल-खंड को यथार्थ रूप में दर्शाती है, जिसे कुछ स्वार्थी तत्वों ने अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए विकृत करने का कुत्सित प्रयास किया। यह फिल्म न केवल तत्कालीन व्यवस्था की वास्तविकता को प्रभावशाली रूप से उजागर करती है, बल्कि उस समय प्रचारित किए गए भ्रामक एवं मिथ्या नैरेटिव का भी खंडन करती है। इस दुर्भाग्यपूर्ण एवं हृदय विदारक घटना को फिल्म में अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। उद्यानमंत्री ने कहा कि यह फिल्म इसलिए भी अवश्य देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का गहन एवं विवेचनात्मक अध्ययन ही हमें वर्तमान को समझने और भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है। उन्होंने फिल्म में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष इंद्रप्रकाश श्रीवास्तव (काजू), जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें