Search
Close this search box.

ढाबे में खुलेआम शराब पिलाए जाने तथा मारपीट किए का वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ढाबे में खुलेआम शराब पिलाए जाने तथा मारपीट किए का वीडियो वायरल

 

रायबरेली।

जनपद मुख्यालय से सटे मुंशीगंज कस्बे के समीप लखनऊ प्रयागराज हाइवे पर स्थित एक ढाबे में खुले आम शराब पिलाए जाने तथा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रायबरेली में नियमों और मानकों को ताख पर रखकर यहां एक ढाबे में खुलेआम लोग बैठकर शराब पी रहे थे और गाली गलौज तथा मारपीट कर रहे थे जिसका किसी स्थानीय ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस से कार्यवाही की मांग की। ज्ञात हो कि मामला बीती 1 दिसंबर 2024 रविवार की रात करीब 11:00 बजे के आसपास का है जहां रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज के समीप लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर थाने की पुलिस की उदासीनता के चलते खुलेआम स्थानीय प्रिया ढाबा एवं रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से शराब पीने और गाली गलौज तथा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो आए दिन यहां पर शराब पिलाई जाती है और रोज मारपीट होती है लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस कोई सुनवाई नहीं करती है। हालांकि इस मामले पर रायबरेली पुलिस ने एक्स हैंडल पर जवाब में लिखा कि भदोखर थाना अध्यक्ष को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें