बछरावां महाविद्यालय में 4 दिसम्बर को होगा एक दिवसीय रोजगार मेला 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बछरावां महाविद्यालय में 4 दिसम्बर को होगा एक दिवसीय रोजगार मेला 

 

रायबरेली।

जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के तत्वावधान में 04 दिसम्बर 2024 को रोजगार मेले का आयोजन दयानन्द बछरावां डिग्री कॉलेज, बछरावां, रायबरेली में किया जाना प्रस्तावित है। मेले में निजी क्षेत्र की ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल, जी०फोर०एस० सिक्योर सॉल्यूशन इण्डिया प्रा०लि०, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी लि०, पीपल ट्री ऑनलाइन, पुखराज हेल्थ केयर, बुसा मैनेजमेंट मार्केटिंग लि० द्वारा डिप्लोमा, आई०टी०आई०, हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक अभ्यर्थी के रिक्त पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी मेले में अपने साथ आई०डी० मूल शैक्षिक अभिलेख एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्मिलित हो सकते है।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिये सर्वप्रथम अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर http://rojgaarsangam.up.gov.in ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण में किसी प्रकार की असुविधा होने पर जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली में संपर्क किया जा सकता है।

Vikas Varta
Author: Vikas Varta

Leave a Comment

और पढ़ें